मुख्यमंत्री श्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

शेयर करें

भिलाई // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव सब को जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं। भगवान शिव सब की मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर भिलाई नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मी पति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • November 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं “धरती आबा” जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी ने अन्याय और…

    और पढ़ें
    और एस.पी. कार्यालयों के साथ मिलकर ब्लैक-स्पॉट्स तत्परता से दूर करने के दिए निर्देश
    • November 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज तीन अलग-अलग बैठकें लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में बस्तर संभाग में आर.आर.पी. और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply