मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मण सतपथी के प्रेरक व्यक्तित्व को किया चिरस्थायी

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। श्री बघेल ने कहा की लक्ष्मण जी की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

स्व. लक्ष्मण सतपथी दो बार बसना क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका जन्म 1937 में हुआ। उनके पिता पंडित जयदेव सतपथी और माता श्रीमती जशोंती देवी थीं। स्व. लक्ष्मण सतपथी ने कोंडागाँव, धमतरी, बेमेतरा, सरायपाली में शिक्षक के रूप में सेवाएँ दी। वें एक योग्य क्रीड़ा प्रशिक्षक के साथ बास्केटबॉल खेल के राष्ट्रीय निर्णायक भी रहे। रायपुर में शिक्षक रहते आपने एलएलबी की पढ़ाई भी की और प्रखर अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

स्व. सतपथी पहली बार 1972 और दूसरी बार 1977-78 में बसना क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने फुलझर सेवा समिति सरायपाली की कमान संभाली। आपका देहावसान 6 जून 2016 को हुआ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply