मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजगीत ’अरपा पैरी के धार ……….’ की काष्ठ कृति भेंट

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत दतान के सरपंच श्री वेद प्रकाश वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के राज गीत ’अरपा पैरी के धार……..’  की काष्ठ कृति भेंट की। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राजगीत की काष्ठ कृति राजधानी रायपुर निवासी हस्तशिल्प कलाकार डागेश्वर वर्मा के द्वारा बनाई गई है। श्री वर्मा ने डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी के धार को राजगीत का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राजगीत अरपा पैरी के धार में छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक वैभव अपने नैसर्गिक स्वरूप में प्रकट होता है।

छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध से ओतप्रोत राजगीत में छत्तीसगढ़ की सुरम्य नदियों और पर्वतों के अनुपम भौगोलिक सौंदर्य और यहां के समृद्ध लोकजीवन को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। जिसे सुनकर हर छत्तीसगढ़िया गर्व अनुभव करता है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply