मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री झूलेलाल जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का न्यौता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इकाई द्वारा 23 मार्च 2023 को राजधानी के जयस्तंभ चौक में श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद कुकरेजा, सिंधी एकेडमी के अध्यक्ष राम गिडलानी, सदस्य अमर गिदवानी तथा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply