मुख्यमंत्री को वनमंत्री ने अबूझमाड़ का शुद्ध देशी घी भेंट किया

शेयर करें

रायपुर ।। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। श्री कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है।

मुख्यमंत्री को वनमंत्री केदार कश्यप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में, नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच कर आमजनों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया। नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में 18 से अधिक पुलिस कैंप स्थापित किया गया है,

जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वन मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान कस्तुरमेटा के लोगों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर से कस्तुरमेटा तक नियमित रूप से बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    राजिम बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण – मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंलोकतंत्र के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का सशक्त संदेश रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *