मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की 12 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने मदन मोहन मालवीय जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी और भारत माता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया।

मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय भावना एवं नेतृत्व क्षमता  से परिपूर्ण देशभक्त थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। हिन्दी भाषा के उत्थान में भी मालवीय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री साय ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण की भावना और उदात्त विचारमूल्यों के साथ भारतमाता की सेवा की, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *