मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।  

इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री तथा विधायक अमर अग्रवाल एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply