मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल परिवार के घर में स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का लिया आनंद

शेयर करें

भिलाई // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा के  छावनी चौक पहुंचे। यहां श्रीमती लक्ष्मी पटेल एवं परिवार के आतिथ्य में मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए पहुंचे, जहां पटेल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक श्री देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा आलू की सब्जी, कांदा भाजी, पलक मटर की सब्जी, कोंचाई कुम्हड़ा और जिमिकांदा की सब्जी, सलाद और आम की चटनी और खीर परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए पटेल परिवार को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन बहुत  उत्साहित नजर आए। श्री बघेल को परिवार के मुखिया मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनका तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। स्क्रीन प्रिंटिंग का पारिवारिक व्यवसाय है, उनके परिवार का राशन कार्ड तथा सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, उन्होंने आवास योजना का भी लाभ लिया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply