मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा

शेयर करें

पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की बजट में हो चुकी है घोषणा

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की पहले ही घोषणा की जा चुकी है, अब विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिये जाने की घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री से एनएसयूआई के सदस्यों ने मुलाकत कर परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की थी । जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परीक्षा शुल्क माफ करने की तत्काल घोषणा कर दी । मुख्यमंत्री के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है । परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस निर्णय से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी ,परीक्षा शुल्क के लिए पैसे ना होने की वजह से बहुत से अभ्यर्थियों को दिक्कत होती थी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परीक्षा शुल्क माफ कर दिए जाने से अब छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
आपको बता दें कि बस्तर और सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद हेतु परीक्षा आयोजित होती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply