छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। खेलों के आयोजन की तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव खेल विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई। 

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की प्रतियोगितायें छह स्तर पर आयोजित होंगी। इसमें राजीव युवा मितान क्लब, जोन स्तर, विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी। प्रतियोगितायें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक स्तर पर आयोजन समितियां गठित की जायेंगी जो खेलों के आयोजन की व्यवस्था, मानिटरिंग एवं आवश्यक प्रबंधन करेगी ।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ की खेल विधाएं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) बिल्लस, फुगडी, गेढ़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और  लंबी कूद शामिल हैं। खेल प्रतियोगितायें महिला और पुरूषों के लिए होंगी। इसमें 18 वर्ष तक आयु के लिए, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए खिलाड़ियों की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनवरी 2023 में आयोजित युवा महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply