छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गिल्ली- डंडा 18 वर्ष से कम वर्ग में दुर्ग संभाग ने मारी बाजी

शेयर करें

रायपुर // राजधानी रायपुर के माधवराव सप्रे शाला मैदान में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में गिल्ली-डण्डा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में आज 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में दुर्ग संभाग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दुर्ग रायपुर बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया ।

आज हुए गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में पहला मैच रायपुर और बस्तर संभाग के मध्य हुआ जिसमें रायपुर ने बस्तर संभाग को 11-9 से पराजित किया ,दूसरे मैच में दुर्ग ने 12-8 से बिलासपुर को मात दी । इसी तरह सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्ग संभाग ने सरगुजा संभाग को 8-1 के विशाल अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला रायपुर ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग संभाग ने रायपुर संभाग को 10-09 के अंतर से हरा कर खिताब अपने नाम किया। गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता के अन्य आयु वर्ग के मैच के मुकाबलों में कल सोमवार को बालिका वर्ग 0-18 आयु वर्ग ,18-40 आयु वर्ग पुरुष और महिला का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने और उसके संवर्धन के लिए 6 अक्टूबर से गांव गांव और ब्लॉक स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply