छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में मंगलवार को राजनीतिक जगत उस समय शोक में डूब गया छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  रूपनारायण सिन्हा  का प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक रहे तथा उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद में संगठन मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। अपने सरल व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन एवं संगठन क्षमता के कारण वे समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष पहचान रखते थे। राष्ट्रसेवा एवं समाजहित के प्रति उनका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

उनके निधन पर अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के दिए निर्देश
    • November 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें
    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक चार जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण एवं संधारण कार्यों…

    और पढ़ें