छत्तीसगढ़ में 10 से 12 सितंबर तक होगी संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक

शेयर करें

रायपुर में होगी संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक इस माह 10 से 12 सितम्बर 2022 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है। यह अखिल भारतीय बैठक स्तर की व्यापक समन्वय बैठक प्रति वर्ष एक बार आयोजित होती है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत , एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे। भारतीय मजदूर संघ के हिरण्मय पांड्या व बी. सुरेंद्रन, विश्व हिन्दू परिषद के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आशीष चौहान व सुश्री निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बीएल संतोष, तथा भारतीय किसान संघ के श्री दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के रामकृष्ण राव एवं गोविंद महंती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का तथा अन्नदानम सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम से रामचंद्र खराडी व अतुल जोग, सहित कुल 36 संगठनों के प्रतिनिधिक रूप में कुछ पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे।

आरएसएस के इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने संघठनो के किये गए वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाता है । संघ परिवार अपने विविध संघठनो के साथ प्रतिवर्ष इस प्रकार के बैठक करती है इस बार यह समन्वय बैठक राजधानी के रायपुर में आयोजित होगी।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply