छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना

शेयर करें

संभाग स्तरीय काउंसलिंग 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से संभागायुक्त कार्यालय दुर्ग में

दुर्ग // वर्ष 2022-23 एवं 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किया जाएगा। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने संभाग अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर अवगत कराया है कि जिले में पदस्थ छात्रावास अधीक्षकों का संभाग स्तरीय काउंसलिंग हेतु प्रस्ताव एवं रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को उपलब्ध कराया गया है।

जिसके आधार पर छात्रावास अधीक्षकों की वरिष्ठता सूची एवं संभाग में रिक्त पदों की सूची तैयार की गई है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने उक्त वरिष्ठता सूची एवं रिक्त पदों की सूची संबंधित कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिले की वेबसाइट में प्रकाशित कर संलग्न सूची अनुसार कर्मचारियों को सूचित करने कहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 11 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक सुसंगत दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

नियत तिथि एवं समय के पश्चात् दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। संभाग स्तरीय काउंसलिंग की तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उक्त काउंसलिंग निर्धारित तिथि को दोपहर 12 बजे से कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग उद्योग भवन दुर्ग के सभा कक्ष में नियत की गई है।    

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें