दुर्ग // कलेक्टर ने अवगत कराया कि आगामी 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले में 1़90 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली व यातायात के समूचित प्रबंध, वाहन व्यवस्था तथा ऑब्जर्वरों के लिए गार्ड की व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों से सहयोग की अपेक्षा की।
उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति और विद्युत विभाग को बिजली बिल जमा करने की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को भी समयावधि में विद्युत बिल का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों में की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही प्रकरणों के निराकरण में और प्रगति लाने अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर बीके दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर निगम भिलाई की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर एच.एस. मिरी एवं विरेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, सभी नगरीय निकायों के अधिकारी और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।






