धमधा ।। संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का औपचारिक उद्घघाटन प्राचार्य प्रो. जे.के. वर्मा द्वारा किया गया प्रथम चरण में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन स्पर्धाये संपन्न की गई जिसमें प्रतिभागियों की संख्या क्रमशः 14,10 एवं 20 थी पोस्टर मेकिंग में कुमारी बिंदेश्वरी बी.एस.सी. प्रथम योगेश बी.कॉम.द्वितीय द्वितीय, एवं सोमन (बीएससी तृतीय) तृतीय रहे निबंध लेखन में ईशा सोनी (बीएससी द्वितीय) प्रथम, पंकज वर्मा (बीएससी तृतीय) द्वितीय, एवं योगेश्वरी (बीएससी तृतीय) तृतीय रहे ।
स्लोगन लेखन में सुप्रिया ठाकुर एमएससी प्रथम सेमेस्टर रसायन शास्त्र प्रथम, डीगेश्वरी एमएससी तृतीय सेमेस्टर रसायन शास्त्र द्वितीय एवं पूनम जैन (बीएससी तृतीय) तृतीय स्थान पर रही। द्वितीय चरण में रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थीगण और अध्यापक गण शामिल हुए रैली का उद्देश्य जनमानस को ओजोन परत की महत्व एवं संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था तृतीय चरम में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में इस दिवस के उपलक्ष में सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे .के. वर्मा द्वारा की गई इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 15 प्रतिभागी थे इस प्रतियोगिता में सागर विश्वकर्मा एमएससी प्रथम सेमेस्टर रसायन शास्त्र प्रथम, जयेश शर्मा (बीएससी तृतीय) द्वितीय एवं पूनम जैन (बीएससी तृतीय) तृतीय रहे।
महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों द्वारा ओजोन परत की उपयोगिता उसके संरक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. जे.के. वर्मा द्वारा भी ओजोन परत के क्षरण कारण एवं निवारण, ग्रीन हाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर शशि ठाकुर, रश्मि मोहंती, शकीलाबानो, हेमलाल नेताम, रुपेश वर्मा, अर्चना बौद्ध, रजनी सोनवानी, हर्ष वर्मा, देवश्री भोयार, मयंक मार्टिन अन्य स्टाफ तीन दिवसीय कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उत्साह एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग ने सफल बनाया मंच संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ दिव्या नेमा विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र ने किया अंत में डॉ ज्योति केरकेट्टा विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मयंक मार्टिन डीन क्रीड़ाधिकारी द्वारा अग्निवीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर युवाओं को इस में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया गया ।





