केन्द्रीय पूल में 39.98 लाख मीट्रिक टन चावल जमा

शेयर करें

रायपुर // राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.85 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 39.98 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 21.29 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 18.69 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है। 
      खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही उठाव एवं कस्टम मिलिंग का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया गया था। राज्य में अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 97.85 लाख मीट्रिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। वर्मा ने बताया कि 75 लाख 09 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 74 लाख 95 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 91 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।
    उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत 21 लाख 77 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी की एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश के 1 लाख 24 हजार अर्थात् 6 प्रतिशत अधिक किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया। 

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *