केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर देशभर में 51 बड़ी रैलियां होनी है। इन जनसभाओं के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों को वक्ता के रूप में सुनिश्चित किया है। इसी कड़ी में देश के केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगामी 22 जून को दुर्ग आकर बड़ी जन सभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को लेकर शनिवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक का आहूत की गई। ये बैठक भाजपा संभाग प्रभारी भुपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, विशेष जनसंपर्क अभियान दुर्ग लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की बैठक को सफल बनाने के लिए निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप हम सभी को इसमें जुटना होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। अमित शाह की संभाग स्तरीय जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता तन मन धन से युद्धस्तर पर जुटकर सहयोग करें।

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दिन दूर नहीं है, विधानसभा लोकसभा के चुनाव चार महीने के अंतराल में होने है उस दृष्टिकोण से यह सभा बहुत महत्वपूर्ण है। इस सभा से दुर्ग संभाग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार होगा।

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली सीट दुर्ग लोकसभा है और सौभाग्य का विषय है कि अमित शाह का आगमन हमारे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा दायित्व हमारे दुर्ग लोकसभा के कार्यकर्ताओं का है कि अमित शाह जी के सभा को सफल बनाने में हम सभी जुटें। सांसद विजय बघेल ने उपस्थित संगठन के नेताओं को विश्वास दिलाया कि सबसे अधिक संख्या में दुर्ग लोकसभा के कार्यकर्ता और आमजन इस सभा में शामिल होंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि अमित शाह की जनसभा के लिए छत्तीसगढ़ में केवल दुर्ग को चुना गया है, इस प्रकार दुर्ग जिले को इस सभा के आयोजन का अवसर प्राप्त हो रहा है। दुर्ग जिले के हर कार्यकर्ता का सपना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीति के चाणक्य अमित शाह का आगमन हमारे जिले में हो। दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वर्णिम पल होगा जब भी प्रत्यक्ष रूप से अमित शाह को सुनेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित नेताओं को भरोसा दिलाया कि दुर्ग जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसभा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा संभाग प्रभारी एवं पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दयाल दास बघेल, विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा सह प्रभारी दयावंत बांधे, जागेश्वर साहू, बृजेश बिजपुरिया, कृष्णकांत पवार, संजीव शाह, रमेश पटेल, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने शामिल रहे।

आयोजित बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर- मोहला, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले थे भाजपा संगठनात्मक जिले के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, पूर्व मंडल आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष उपस्थित रहे

    
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply