प्रदेश भर में मनाया गया किसान सम्मान महापर्व

शेयर करें

रायपुर ।। देश भर में नरेंद्र मोदी जी की किसान हितैषी नीति के तहत चलाई जा रही “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के आज 4 वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में किसानों के लिये सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रदेश के किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदीजी की यह योजना छोटे किसानों के लिये वरदान साबित हुई है। आधा एकड़ और इससे कम रकबे वाले किसानों ने कहा कि उनको तो भूपेश सरकार से कुछ खास नही मिलता बस दो-तीन हजार रुपये ही मिलते हैं। वहीं मोदीजी 6000 रुपये भिजवाते हैं। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब गमछा व श्रीफल भेंट करके किसानों का सम्मान किया तो किसान भाई भावुक हो उठे और कहा “मोदीजी धन्यवाद”।

पूरे प्रदेश में लगभग ऐसी ही प्रतिक्रिया रही। किसानों ने कहा कि इस योजना के कारण कृषि के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश भर के लगभग 11 करोड़ किसान परिवारों को अनवरत लाभ दिया जा रहा है । अभी तक “किसान सम्मान निधि ” के माध्यम से किसानो के बैंक खातों मे सीधे 12 किस्तें दी जा चुकी हैं।

इसके लिये केन्द्र सरकार ने 2 लाख करोड़ से भी अधिक राशि का बजट आबन्टित किया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मुखिया पवन साहू द्वारा 24 फरवरी को पूरे प्रदेश भर में “किसान सम्मान दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस योजना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गांव गांव एवम् मंडल स्तर तक किसानों के यहाँ जाकर या एक स्थान मे किसानों को एकत्रित कर उनका सम्मान करना और किसानों के हित में भारत सरकार द्वारा चलाया जा रही समस्त योजनाओ के बारे मे चौपाल लगाकर जानकारी प्रदान करना तय हुआ था।

ताकि किसान भाई केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उठा सकें। पूरे प्रदेश मे जिस तरह से किसानों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की है उससे तय हो गया है कि भूपेश बघेल की कालाबाजारी से किसान त्रस्त हो चुके हैं और मोदीजी से खुश हैं। यह जानकारी मीडिया सह प्रभारी कमलेश राजपूत ने दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply