जाति प्रमाण पत्र के पात्र हितग्रहियों के संबंध में एमआईसी ने लिया निर्णय

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर निगम दुर्ग की एमआईसी की बैठक महापौर कक्ष में आज महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में 2 एजेंड़ों पर चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत उक्त प्रकरणों की अनुशंसा कर अनुमोदन हेतु आगामी होने वाले सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

विभाग द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र के 161 पात्र हितग्राहियो की सूची को एमआईसी की बैठक में रखी गई। चर्चा के उपरांत उक्त प्रकरणों की अनुशंसा करते हुए अनुमोदन हेतु सामान्य सभा की आगामी बैठक में भेजे जाने का निर्णय लिया है।

एक अन्य प्रकरण प्रस्तुत बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा के संबंध में चर्चा हुई। श्रीमती सरस्वती अध्यक्ष धनश्री महिला स्व सहायता समूह को संचालन हेतु प्राप्त अधिकतम ऑफर राशि रुपये 152,200 को महापौर धीरज बाकलीवाल के आदेश दिनांक 13 अप्रेल 22 को स्वीकृति की गई थी उक्त प्रकरण की स्वीकृति सर्वसम्मति से दी गई।

अनुशंसा पश्चात इस प्रकरण को भी अनुमोदन हेतु सामान्य सभा में भेजे जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रभारी निगम आयुक्त आशीष देवांगन, सभापति राजेश यादव एवं उपस्थित एमआईसी के सदस्यों को विस्तृत जानकारियां दी तथा अवलोकन कराया गया।

इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,वित्त विभाग दीपक साहू,जलकार्य विभाग संजय कोहले,राजस्व विभाग ऋषभ जैन,पर्यावरण विभाग श्रीमती सत्यवती वर्मा,सामान्य प्रशासन विभाग सुश्री जमुना साहू, सांस्कृतिक विभाग अनूप चंदनिया, शिक्षा व खेल विभाग मनदीप सिंह भाटिया,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सचिव शरद रत्नाकर, राजकमल बोरकर,नारायण यादव,थानसिंग यादव, योगेश सूरे समेत अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply