लापरवाही के चलते मेडिकल ऑफिसर को निलंबित करने के निर्देश 

शेयर करें

 रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव लटोरी पहुंचे। वहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुआयना कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मेडिकल ऑफिसर से दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण की बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य को उपलब्ध कराई गई दवाओं का स्टाक रजिस्टर एवं वितरण की जानकारी संधारित न होने के गहरी नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने के मामले में वहां के मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार साव को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस मामले में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह और प्रभारी शत्रुघन भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान वहां इलाज कराने आए मरीजों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और निःशुल्क दवाएं मिले, यह हरहाल में सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दवाओं की आपूर्ति की जानकारी, स्टाक रजिस्टर एवं वितरण की जानकरी संधारित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उन्हें निःशुल्क वितरित दवाओं की भी जानकारी संधारित की जानी चाहिए। 

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य…

    और पढ़ें
    नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में सतत प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और तकनीकी क्षमता विकास पर विशेष जोर
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वर्तमान समय की आवश्यकताओं और बदलती चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नए आपराधिक कानून भारत की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन के वाहक बने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *