केम्प क्षेत्र में बड़ी शैक्षणिक संस्था चालू कराया जाय एवं जनता की सुविधा हेतु दुर्ग जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी से भेंट की – अमित मिश्रा

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा और भरतीय जनता पार्टी कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के द्वारा जनता की सुविधा हेतु दुर्ग जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी से भेंट की जिसमें भिलाई नगर निगम के केम्प क्षेत्र, सुपेला, खुर्सिपार सहित बस्ती क्षेत्रो मे जनता की मूलभूत समस्याओं के निरंकारण हेतु पत्र दिया गया।

विदित हो कि 3 माह पूर्व भी कलेक्टर महोदया से मिलकर सभी विषय को रखा गया था, अब लोकसभा चुनाव के पश्चात पुनः कार्यों में गति हेतु कलेक्टर महोदय जी को ध्यान आकर्षण कराया गया। बैकुंठ धाम कैंप 2 में प्रस्तावित आत्मानंद चालू करने हेतु, पिछले दिन शिक्षा विभाग द्वारा आर.टी.ई मे हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की गई ।

साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर महोदय से मांग की गई कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे दुर्ग भिलाई में पेड़ पौधे लगाने की मुहिम चलाई जाए। 18 नंबर रोड सुभाष चौक स्थित पुराना बीएसपी स्कूल जो 5 वर्ष से बंद पडा है उस स्थान पर कोई बड़ी शैक्षणिक संस्था चालू कराया जाय। फल मंडी कैंप 2 में बेतरतीब खड़े बड़े वाहनों से व्यापारियों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है इस समस्या से निराकरण हेतु भी चर्चा हुई l बारिश का मौसम शुरू होने से पूर्व भिलाई क्षेत्र मे सभी जगह नालियों की सफाई कराया जाय।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हेतु जनता को खरीदी बिक्री वाले पट्टे के स्थान पर नया पट्टा दिया जाए। भिलाई शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर महोदय से सार्थक भेंट एवं चर्चा हुई जिसमें नए स्कूल आरंभ करने हेतु, सफाई व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित की चर्चा की गई l इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, गोपल बिश्ट, नन्दू गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद गुप्ता, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पांडे, युवा मोर्चा कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी l

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *