बजट सत्र मे घोषणा कर्मचारियों की लिए केशलेश चिकित्सा राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति जताया आभार

शेयर करें

बेमेतरा // मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, बजट में कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की ऐतिहासिक घोषणा राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति जताया आभार रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने राज्य बजट में कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित निर्णय बताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ए.के. चेलक एवं प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता देने की घोषणा मंच से की थी। उसी अवसर पर संघ द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा की लंबे समय से लंबित मांग प्रमुखता से रखी गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट भाषण में इस योजना की औपचारिक घोषणा कर उस वादे को पूरा कर दिया गया है। संघ ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते चिकित्सा व्यय और गंभीर बीमारियों के उपचार की ऊंची लागत कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को आपातकालीन एवं गंभीर चिकित्सा परिस्थितियों में तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी तथा आर्थिक बोझ से राहत प्राप्त होगी। यह निर्णय कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संघ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सरकार महंगाई भत्ता, पदोन्नति, सेवा शर्तों के सरलीकरण तथा अन्य लंबित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। अंत में राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के विश्वास को सुदृढ़ करेगा और शासन-कर्मचारी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रायपुर के गुढ़ियारी विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। उत्सव में उमड़े जनसमूह के बीच…

    और पढ़ें
    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान…

    और पढ़ें