बीएसपी प्रबंधन कर रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही : देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। विधायक ने कलेक्टर से द्वेषपूर्ण भेजे गए नोटिस को खारिज किये जाने का अनुरोध किया है।

विधायक ने पत्र में आगे लिखा है कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप में लगभग 32000 आवास एवं लगभग 15000 अधिकारी/कर्मचारी है। इनमें से मात्र 7000 अधिकारी/कर्मचारी/ सेवानिवृत्त टाउनशिप में निवासरत है। शेष अधिकारी/कर्मचारी रख-रखाव व सुविधाओं के अभाव में निजी कालोनियों में रह रहे है।

प्रबंधन द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेंशन स्कीम के तहत आवास आबंटित किया गया है, उनमें से 90 फीसदी आवासों के रिक्त भूमि पर लोगों ने वर्षों पूर्व से ही अपने आवश्यकतानुसार निर्माण कर उपयोग कर रहे है।

जिसे बीएसपी प्रबंधन कथित रूप से अवैध निर्माण घोषित कर रही है। इसी के खिलाफ सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी एवं विधायक प्रतिनिधी राजेन्द्र कुमार परगनिहा आवाज उठाते रहते है। अब प्रबंधन पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी कर निर्माण हटाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है, जो कि उचित प्रतीत नहीं होता है।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *