ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामुल द्वारा वार्ड12,13और वार्ड 8 में बूथ प्रभारी नियुक्त हुए

शेयर करें

डॉ कौशल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई

जामुल । अहिवारा विधानसभा के विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामुल द्वारा आयोजित बैठक वार्ड नं 12 वार्ड नं. 13 वार्ड नं. 8 में मंत्री प्रवक्ता डॉ कौशल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वार्ड अध्यक्ष वार्ड कार्यकारिणी बूथ प्रभारी का गठन किया गया। बैठक में संगठनात्मक चर्चा एवं होने वाले नगर पालिका चुनाव के संबंध में डॉ कौशल ने कार्यकर्ताओ को बूथ के कार्य की जानकारी दी गई।

बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार, करीम खान महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, सरोजनी चन्द्राकर, एल्डरमेन जीवन चन्देल, डॉ अशोक वर्मा, महामंत्री भगत सिंह लल्लन सिंह, संजय देशलहरे, प्रदीप सिंह, रामदुलार गुल्ली साहू एम आर सिद्दकी, डोमार साहू, शशीकान्त यादव, मीडिया विभाग राहुल पाल, बल्ला चौहान, जिला युवक कांग्रेस सचिव अविनाश चन्द्राकर, रजनी कान्त यादव गौरव उमरे के अलावा वार्ड वासी महिला एवं नागरिक गण उपस्थिति थे।

  • Related Posts

    सुरडुंग हाई स्कुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया
    • August 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल के सुरडुंग हाई स्कुल में राज्य शासन के सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में 40 शालेय छात्राओं…

    और पढ़ें
    जामुल प्राथमिक शाला वार्ड 09 परिसर में डोम शेड निर्माण का स्थल पूजन सम्पन्न
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल विकास कार्य का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है। इसी परिपेक्ष में वार्ड क्र. 09 रावण भाठा के प्राथमिक शाला परिसर में डोम शेड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *