बीके कास्टिंग लिमिटेड ने सीएसआर मद से प्रतिभाशाली दृष्टिबाधित युवा को उपलब्ध कराया लैपटाप

शेयर करें

दुर्ग ।। बीते दिनों जनदर्शन में खुर्सीपार से दृष्टिबाधित युवा ललित शर्मा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को अपनी भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया था और बताया था कि वो कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव की ट्रेनिंग कर चुका है और अब आनलाइन कार्य की संभावनाओं से लाभ उठाने वो पूरी तरह तैयार है। यदि लैपटाप मिल जाता है तो वो इस कार्य को सफलतापूर्वक कर पाएगा। कलेक्टर ने उसके काम की प्रकृति पूछी और अब तक की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने उद्योग विभाग को सीएसआर के माध्यम से युवक की सहायता करने के निर्देश दिये। इसके बाद वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड कंपनी आगे आई और उन्होंने इस संबंध में लैपटाप देने की पेशकश की। ललित ने बताया कि लैपटाप इसलिए जरूरी है कि उसका स्टोरेज काफी अच्छा होता है। इसमें टाकिंग सिस्टम की सहायता से वो कार्य करेगा। आज कलेक्टर ने उन्हें लैपटाप भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जीएमडीआईसी सिमोन एक्का भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें
    मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *