भाजपा मनायेगी भारतीय संविधान गौरव दिवस”

शेयर करें

भिलाई // भाजपा जिला भिलाई कार्यालय, प्रदर्शनी परिसर में भारतीय संविधान गौरव अभियान को लेकर बैठक रखी गई। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बैठक की अध्यक्षता की, उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, और इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चला रही है l

इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना और संविधान समिति के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद करना है। सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल समिति के सदस्यों को आगामी संविधान गौरव दिवस के लिए चलाए जाने वाले अभियान के सामग्री दी गई।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने किया, बैठक है आभार जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने किया,भाजपा मनायेगी भारतीय

बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, विजय जायसवाल जिला मंत्री, जिला कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साहू, जिला प्रतिनिधि रूपराम साहू, विजय शुक्ला, ज्ञानदास मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष – रोहित साहू, गोल्डी सोनी, धर्मेन्द्र सिंह, शशि भगत, प्रशांत बंटी गुप्ता, दीपक भोंडेकर, वरुण यादव, एवं रविन्द्र सिंह चौहान, सूर्यकान्त पाण्डेय, नरेश यादव, सोनू यादव, अजय निर्मलकर, दौअवा राम, अजय साहू, रवि नगर, प्रदीप यादव, परसराम साहू, सुशील कुमार कर्मकार, प्रशांत कुमार, नवीन सिंह, मो मुस्तफा, उत्तम श्रीरांगे, स्नेह शुक्ला, संध्या देवी, प्रमिला दुबे व जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण एवं महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। यह जानकरी जिला महामंत्री बिजेन्द्र सिंह ने दी

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply