भाजपा वैशाली नगर मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल द्वारा गुरुवार 8 जनवरी को मंडल स्तरीय महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक राम जानकी मंदिर, राम नगर में आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, महामंत्री अंकुर शर्मा, मंत्री नयन टंडन, कुलवंती, चमेली साहू, अनुराधा यदु, कमलावती चौहान, मुन्नी बाई सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में सभी महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें