भाजपा उतई मंडल द्वारा गौरव पथ निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के पश्चात ज्ञापन सौंपा

भाजपा उतई मंडल द्वारा गौरव पथ निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के पश्चात ज्ञापन सौंपा

शेयर करें


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा उतई मंडल के द्वारा गौरवपथ निर्माण को तत्काल पूर्ण करवाने की मांग को लेकर आज बाजार चौक के पास मुख्यमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। गौरवपथ का निर्माण प्रारंभ हुए लगभग दो साल से अधिक हो चुका है लेकिन अब तक निर्माण पूर्ण नही हुआ है जिससे आस पास के दुकानदार एवं यात्रियों तथा नगरवासियों को धूल के गुबार का अनवरत समाना करना पड़ता है। अतः गौरवपथ निर्माण का कार्य तत्काल पूर्ण करवाने हेतु भाजपा उतई नगर एवं भाजपा उतई मंडल द्वारा आज बाजार चौक उतई, में धरना प्रदर्शन किया गया और साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।


धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, प्रवीण यदु, पुनम सपहा, रूपेश पारख, डिकेश गणेशराम सेन, चंदू देवांगन, सोहन रिगरी, लक्ष्मीनारायण, संतोष सपहा, प्रमोद कुमार, हेमू धनकर, आशीष साहू, नीलम जैन, लता सोनवानी, सुनीता वर्मा, सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

    और पढ़ें
    अगले वर्ष से श्रमिकों के 200 बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में दाखिला हेतु अभिनव पहल
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंश्रमिक आवास एवं ई-रिक्शा की राशि 01 लाख रूपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रूपए कर दी गई रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *