भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्पना को लेकर दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दुर्ग शहर के पुलगांव पुल के पास स्थित जलाराम वाटिका में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई l आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के एस चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी,चंद्रिका चंद्राकर , सभापति श्याम शर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,मनोज सोनी ,अशोक राठी ,सरिता मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर ,मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, महेंद्र लोढा ,बंटी चौहान मनमोहन शर्मा उपस्थित रहे l

आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को पूर्ण करने के लिए जुटने का आह्वान किया l कार्यक्रम का समापन के पूर्व वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया l

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता का यह शब्द हमारे छत्तीसगढ़ और खासकर हमारे दुर्ग के कार्यकर्ताओं पर ज्यादा अच्छा लगता है भारतीय जनता पार्टी 365 दिन कार्य करने वाली पार्टी है और पार्टी की तरह लगातार कार्य दिए जाते हैं लेकिन हमारे पार्टी के कार्यकर्ता बिल्कुल भी कार्यक्रम के संपादन में संकोच नहीं करते हैं आप सभी के मेहनत लगन और संगठन के प्रति जवाब समर्पण को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं संगठन की संरचना हमारे छत्तीसगढ़ में और हमारे दुर्ग में देखते ही बनता है हमारा देश फिर से विश्व गुरु कैसे बनेगा इसका चिंतन हम सभी को मिलकर करना है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।

केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे देश की सैन्य क्षमता की ताकत पूरे विश्व ने देखा हमारे देश के सेना के जवानों ने और स्वदेशी निर्मित सैन्य उपकरणों के बदौलत दुश्मन देश के हमने हालत खराब कर दी थी एक दौर था जब हम सेना के जवानों के हथियार के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहते थे परिस्थितियों अब बिल्कुल बदल चुकी है अब हम खुद दूसरे देशों को हथियारों की बिक्री करते हैं और यह सब संभव हो पाया है आत्मनिर्भर भारत बनने से मैं आप सभी से आग्रह करता हूं की आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूर्ण करने के लिए आप सभी अपनी छोटी-छोटी भूमिका निभाकर मार्ग प्रशस्त करें l

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव गतिशील और कैडर पार्टी है लगातार संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आते हैं और आप सभी के द्वारा यह कार्य पूर्ण रूप से किया जाता है वर्तमान में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है वोकल फार लोकल को बढ़ावा देना है

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर हम अपने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि एसआइआर क्यों जरूरी है। आयोग के मुताबिक बदलते शहरीकरण में लोगों का तेजी से विस्थापन हो रहा है। यह इसकी एक बड़ी वजह है। दूसरा इसके चलते कई जगहों पर लोगों के मतदाता सूची में दो-दो जगह से नाम दर्ज है। तीसरा मतदाता सूची में मतदाताओं के मृत होने के बाद भी नामों का हटाया न जाना है।चौथी वजह देश के तमाम हिस्सों में गलत तरीके से घुसपैठ करके बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जुड़वा लिया है। एसआइआर के दौरान इन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच हो सकेगी l

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जानकारी देते बताएं कि भाजपा जिला संगठन के अंतर्गत पाटन विधानसभा में मतदान केदो की संख्या 250 कुल मतदाताओं की संख्या 222681 है, दुर्ग ग्रामीण में 230 मतदान केदो की संख्या है 222544 मतदाता है, दुर्ग शहर विधानसभा में 226 मतदान केदो की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या 236265 है संगठन जिले में साजा विधानसभा के धमधा मंडल और लिटिया बोरी मंडल आते हैं | ERO/AERO यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पत्र नागरिक मतदाता पंजीयन से ना छूटे कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता पंजीयन ना हो मैं आम जनमानस से अपील करता हूं कि समस्त प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों और और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्रदान करें l

आयोजित कार्यक्रम सम्मेलन का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने किया आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया l

आयोजित आत्म निर्भर भारत कार्यकर्ता सम्मेलन मे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का नाम जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय,मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा,शैलेंद्र शैंडे,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,अजय तिवारी रजा खोखर , कांतिलाल जैन ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ मनोज शर्मा, जय श्री राजपूत,मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार ,नीलेश अग्रवाल मनीष साहू शिव नायक लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारका साहू गोविंद देवांगन सरिता चंद्राकर ललित ठाकुर युवराज कुंजाम, रामू सेन, जीतू महोबिया, रीता मेश्राम, ममता देवांगन, सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपाधिकारी रहे l

  • Related Posts

    नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ में आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्री महावीर…

    और पढ़ें
    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें