जामुल // भाजपा जामुल मंडल के नेतृत्व में आज वार्ड 13 एसीसी गेट चौक में कॉंग्रेस सरकार द्वारा घोटालों और वादाखिलाफी के संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ घोर विरोध किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी ने कहा की छत्तीसगढ़ की महिलाओं से पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शराब को अवैध कमाई का जरिया बना लिया है
नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा की 2000 करोड़ रुपए का शराब महाघोटाला उजागर हुआ है। महिलाओं से पूर्ण शराबबंदी का वादाखिलाफी करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आ के शराब को अवैध कमाई का जरिया बनाकर अनवर ढेबर को इस घोटाले का सरगना बना दिया और उसके द्वारा वसूली की रकम ‘ऊपर’ तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता विश्वाल, युवामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, पार्षद दीपक गुप्ता, महामंत्री नूतन वर्मा, प्रशांत बंटी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष से अरुण यादव, दीपक सिंह, मण्डल मंत्री से राकेश वर्मा, दिलीप सिंह, संजय यादव, शंकर साहू, वीरेंद्र देवांगन, बी आर रामटेके, युवामोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, महामंत्री अनूप राय, महिला मोर्चाध्यक्ष रूपेश्वरी वर्मा, महामंत्री दुर्गा देवांगन, निशा पांडे, ओबीसी मोर्चा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष अजय निर्मलकर, किसान मोर्चा से रामचंद्र साहू, पूर्व पार्षद सरस बर्मन, ओम प्रकाश साहू, देवनाथ यादव, सोशल मिडिया से राजेश यादव, किशन गर्ग, हेमंत विश्वाल, भगवान सिंह चौहान, दिलीप वर्मा, अशोक कुमार, हरीश यादव, नीरज वर्मा, नितेश, ओम साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।।












