जामुल // भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर जामुल मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया l सर्वप्रथम तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर एवं ध्वजारोहण किया गया l
पूर्व जिला के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ट भाजपा नेता यशवंत ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा की पार्टी की स्थापना 6 अप्रेल 1980 अटल बिहारी और लाल कृष्ण आडवानी के नेतृत्व में हुई है यह अवसर उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिनके त्याग, तप और समर्पण ने भारतीय जनता पार्टी को एक विराट वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी शब्द “अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” आज देश के चप्पे-चप्पे में साकार हो रहे हैं। इसी अटूट विश्वास और समर्पण के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने हेतु निरंतर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।

जामुल में भाजपा के नीव रखने वाले स्व. ठाकुर चतुर सिंह, स्व. हरिनारायण अग्रवाल, स्व. फनेद्र पांडेय, स्व. बाबूलाल देवांगन जैसे महानुभावों को श्रधान्जली अर्पित कर उनके परिवारो को शाल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया l कार्यक्रम के अंत में शरबत वितरण किया गया l
मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी रायपुर रेखराम बंछोर जी जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन जामुल मंडल के महामंत्री ध्रुव देवांगन, ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, अरुण यादव, मीडिया प्रभारी संजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, संजय शर्मा, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी रेड्डी, प्रियंका चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता साहू, महिला मोर्चा महामंत्री फुलेश्वरी निर्मलकर, प्रिया गुप्ता पाषर्द कविता विश्ववाल, दीपक गुप्ता, रामदुलार गुल्ली व्यापारी प्रकोष्ठ अंजेश अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, विशेश्वर साहू, राजेंद्र चौहान, बजरंग सिन्हा, जितेंद्र साहू, सुरेश मानिकपुरी, हरीश वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष बी आर रामटेक, दउवा राम ठाकुर, संतोष निषाद, रामकृष्ण साहू, सरस बर्मन उपस्थित रहे l






