भाजपा जामुल मंडल दवारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

शेयर करें

जामुल // ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के जवानों के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वरा 22 मई गुरुवार को को शाम को 5 बजे दुर्गा मंदिर वार्ड 03 से प्रारंभ कर वार्ड 2,1,4,5,6,7 से होते हुए नंदनी रोड जामुल में जाकर संपन्न हुई l आयोजित तिरंगा यात्रा में भिलाई जिला के उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, पूर्व उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर , प्रदेश युवा मोर्चा से आकाश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

श्री बंछोर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व से अपना सीना चौड़ा कर कर चल रहा है और इस सब का सारे देश के सेना के जवानों को जाता है भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।

आकाश ठाकुर संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी घटना के पश्चात देश में आक्रोश का माहौल और देश का हर नागरिक चाहता था आतंकी घटना के अंजाम देने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप देश को खुली छूट दी और देश की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त हो गए कई कई एयरबेस तबाह हो गए यहां तक की पाकिस्तान के द्वारा जो हमले हमारे देश में किए गए हमारे देश की सेना क्षमता का इस्तेमाल करते हुए उनके द्वारा दागे गए मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया हमारे देश की सेनाओं का शौर्य पूरा विश्व ने देखा मैं देश की सेना के पराक्रम के लिए मैं बधाई देता हूं |

इस कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश साहू, सरस बर्मन, सोनू यादव, कामिन साहू, योगिता साहू, कामिन साहू, दीपक सिंह, अरुण यादव, संजय यादव, विजय राव रोहित साहू, सतीश, रवि स्वामी, सुभाष पांचाल, बी रामटे,के लेख राम साहू, लेखराम पाल, सोनू यादव, अनूप राय, लक्ष्मी छतरी, उमेश साहू, शिव वर्मा, मेघनाथ साहू, धर्मेंद्र वर्मा, सुनील गायकवाड, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश साहू, हेमंत देवांगन, रामदुलार साहू, रामचंद्र साहू, दौवा राम, जितेद्र सिंह, विष्णु सिंह लल्लन सिंह, गोविंद तांडी, टीकाराम यादव, रेणु देवी, प्रियंका देवी, पूनम देवी, उषा वर्मा, वैशाली जंगल, राजेंद्र चौहान,उमेश्वर जंगल, किसन सिंह, धनेश्वर गौतम, तामेश्वर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें