दुर्ग।भाजपा बोरी लिटिया मंडल की कार्यकारणी व कार्य समिति की बैठक ग्राम शिवकोकडी के मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्यरूप से मुख्य वक्ता के रुप में जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, जिला मंत्री जितेंद साहू, सह-कोषाध्यक्ष चंचल बफना, बोरी लिटिया मंडल महामंत्री पुनउ सहरिया व डॉ. जोहन वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष काशी साहू, मंडल मंत्री सीताराम पटेल व मनीष साहू, कोषाध्यक्ष सूरज देशमुख, सह कोषाध्यक्ष बिरबल पटेल, सह मीडिया प्रभारी प्रभु उमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय उमरे आदि सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।








