भाजपा भिलाई जिला के सभी दसो मंडलो में प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

भिलाई ।। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के सभी दसो मंडलो में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडलो में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभअवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आशीर्वाद ब्लड बैंक नेहरू नगर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया । जिसमे भाजयुमो एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सहित 100 से ज्यादा लोगो ने अपना रक्तदान किया।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा मोदी के बाल अवस्था से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने के अब तक के यात्रा या उनके जीवन का परिचय देते हुए एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन गदा चौक सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं विशेष अतिथि जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकरलाल देवांगन उपस्थित थे।

इस शुभ अवसर वीरेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।उन्होंने आगे कहा कि सदैव ही प्रधानमंत्री मोदी की सोच औरों से अलग रही है प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन में सदैव सादगी को तवज्जो दी है गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने 12 साल से अधिक के कार्यकाल में पीएम मोदी ने सद्भावना उपवास की शुरुआत की एक आम आदमी होने के नाते वो शून्य से शिखर पर पहुंचे हैं।

जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी ने कहा कि अपने स्कूल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बहिर्मुखी लड़के के रूप में जाने जाते थे जो पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय थे।बताया जाता है कि वे वाद-विवाद और चर्चाओं में भाग लेते थे और अपने विषय को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए स्कूल के पुस्तकालय में घंटों बिताते थे।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी में मुख्यरूप से, जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, भूषण अग्रवाल,त्रिलोचन सिंह,कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव,राकेश पांडेय जिलामंत्री ईश्वर ठाकुर,अवधेश चौहान मंजूषा साहू,रामउपकार तिवारी,रामप्यारी वर्मा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल प्रमुख संतोष सिंह,मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रचारमंत्री पुखराज जैन सोशल मीडिया सहप्रमुख जाकिर हुसैन प्रदेश कार्यसमिति यशवन्त ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शरद सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समद कुरैशी प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्रिका यादव,प्रताप सिंह,बिजेंद्र सिंह,मधु शाह,डॉ अनुज खरे,डॉ प्रदीप चौधरी,विनोद देवांगन राजू नेताम,चंद्रकिशोर साहू,जगत राम साहू,अमोल दास साहू,हरीश वर्मा,अखिलेश वर्मा संजय दुबे,कमल चंद्राकर,विकास भगत, गोविंदा सोनी,पी राजुलु,प्रमोद साहू,सहित भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply