भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 1 मई से 16 अगस्त तक जनता तक पहुंचने प्रदेश में बड़ा अभियान चलाएंगे

शेयर करें

रायपुर // भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश की से संपर्क करने के लिए 1 मई से 16 अगस्त तक एक बड़ा अभियान चलाएंगे और जनता समाज प्रमुख, ठेला, गुमटी, रिक्शा ऑटो चालको से मिलकर घर-घर संपर्क करेंगे। आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल थें।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि 2023 में सरकार बनाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है और प्रदेश की जनता तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर दस्तक देंगे और भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश कि सरकार जड़ उखाड़ फेंकने के लिए उनके कांग्रेस द्वारा जो घोषणा पत्र वादाखिलाफी कर सरकार बनाएं इसके बारे में प्रदेश की जनता को बताएंगे।

श्री वर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा 2023 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी और कमरकस के तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कार्यालय से भी भाजपा ओबीसी मोर्चा को बड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें 1 मई से 16 अगस्त तक प्रदेश की जनता तक पहुंचने के लिए प्रदेश में बड़ा अभियान चलाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कुल 405 मंडलों में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 लोगों से मिलकर संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था l

जिसे प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रदेश में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का काम बहुत से गांव में अधूरा पड़ा है कुल मिलाकर जल जीवन मिशन का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है गांव के लोगों को मुद्रा योजना के तहत लाभ पहुंचाना है जरूरतमंद लोगों को कम से कम 50000 का लोन दिला कर छोटा व्यापार की शुरुआत कराना है उसे प्रदान करने के बाद 200000 का लोन देने का केंद्र सरकार का प्रावधान है उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम के प्रभारी बने हैं सक्रिय होकर अपना कार्य करें बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर ने किया व आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने किया l

ये है ओबीसी मोर्चा का कार्यक्रम

1 मई से 30 मई 2023 पेंशन योजना कार्यक्रम हितग्राहियों को राज्य सरकार द्वारा 1000 से 1500 पेंशन देने की घोषण की वादाखिलाफी के विरोध में प्रत्येक विधानसभा एवं मण्डल प्रदर्शन राहुल गांधी के द्वारा ओ.बी.सी. समाज को आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने पर विधानसभा से मण्डल स्तर पर विरोध भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई भाजपा प्रदेश कार्यलय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा के नेतृत्व मैं बैठक आयोजित की गई l

बैठक मे राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा को अनेको कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है जिसे जनता के बिच जाकर किया जाना है और केन्द्र सरकार की 8साल की उपलब्धि भी बताकर जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का कार्य करें घर घर चलो गाँव गाँव चलो की समीक्षा बैठक की गई और आने वाले कार्यक्रमों की योजनाओं की तैयारी के लिए बैठक मे पहुंचे भरतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू लाल साहू जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply