जन्मदिन मे एक एक पेड़ लगाकर विवाह होते तक देखभाल करे : चंद्रकला

शेयर करें


दुर्ग ।। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नवपहल के अन्तर्गत हमर पहुना कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला मेड़ेसरा में श्रीमती चंद्रकला मनहर (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) पहुना के रूप में पधारी।

श्रीमती मनहर ने देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान एवं मा सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चन की। मा सरस्वती की वंदना ,स्वागत गीत ,जस गीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कीया गया। प्रधान पाठक सुनील बंछोर ने अतिथियों का परिचय कराया। श्रीमती पुष्पलता साटकर ,रुक्मिणी सोनी, वरूणा ताम्रकार मैडम ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत की।

श्रीमती मनहर ने अपने उदबोधन में छात्रों के भविष्य निर्माण के शिल्पी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए छात्र छात्राओं से करतल ध्वनि करवाकर बधाई दी।तत्पश्चात अपने जीवन के अनुभव सुनाते हुए पढ़ाई लिखाई के लिए छात्रों को प्रेरित की । छात्रों को दुर्व्यसनो से बचाव, मोबाइल का कम उपयोग, पर्यावरण के प्रति जागरूक करती हुई । सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने जन्मदिन मे एक एक पेड़ लगाकर विवाह होते तक देखभाल करते हुये संरक्षित करने का संकल्प दिलाई और कही विश्वकर्मा जंयती की पावन दिवस पर लिए इस संकल्प को सभी छात्र पुरा करें । विद्यालय की व्यवस्था एवं छात्र छात्राओं की प्रस्तुति से प्रभावित होकर शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दी और समाजिक भूमिका बढाते हुए जनभागीदारी बढाने की बात कही ।

सहायक संचालक डाँ बी.रघु ने आडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने विचार रखते हुए बसता विहीन शिक्षा ,पहुना कार्यक्रम की जानकारी दिये एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रति आभार ज्ञापित किये ।

पहुना अतिथी जिला पंचायत सदस्य मनहर मैडम का श्रीफल एवं शाल भेंट कर विद्यालय पहुना बनने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सर्वश्री विजय निर्मल, केशव निषाद, कुमारी जानकी ,शिक्षक शिक्षिकाए, छात्र छात्राएँ उपस्थिति रहे ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply