बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुनर

शेयर करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, आत्मनिर्भरता और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

दुर्ग
// कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत बिरेभाट में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 27 जुलाई से 25 अगस्त तक चल रहे प्रशिक्षण में 33 महिलाएं और 2 पुरुष सहित कुल 35 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रशिक्षण में नींव निर्माण, ईंट चिनाई, दीवार, छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग एवं फिनिशिंग सहित भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर श्रीमती हीरा बाई साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रतिभागियों को निःशुल्क ड्रेस, टूल किट एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त राजमिस्त्रियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति बढ़ने के साथ महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    प्रदेश के 440 खिलाड़ी वॉलीबाल, सॉफ्टबाल और हैंडबाल में दिखाएंगे दमखम, 13 से 16 अक्टूबर तक चलेगी चार दिवसीय प्रतियोगिता
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के बीच कबीरधाम जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा…

    और पढ़ें
    ‘अंजोर विजन 2047’ के अनुरूप टिकाऊ, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुकूल विकसित होगी प्रदेश की अधोसंरचना
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत अधोसंरचना किसी भी राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार होती है। छत्तीसगढ़ में सड़क, भवन और अन्य सार्वजनिक अधोसंरचनाओं का निर्माण केवल वर्तमान…

    और पढ़ें