अघोषित बिजली कटौती को बंद करने 7 दिन का दिया अल्टीमेटम नही तो उग्र आंदोलन होगा :राहुल टिकरिहा

शेयर करें

7 दिन के भीतर कटौती बन्द नहीं तो घेराव की दी चेतावनी.

बेमेतरा । जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने पत्र में लिखा है कि अब जिले के किसान खेती कार्यों में जोरों से लग चुके है। रोपाई हेतु अंकुर लगाने का कार्य किया जा रहा है। किंतु क्षेत्र के अधिकांश गांव में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बेमेतरा व साजा डिवीजन में अटल ज्योति कनेक्शन में लगातार कटौती हो रही है। 24 घंटो में महज कुछ घण्टे ही बिजली दी जा रही है।  और कुछ क्षेत्रों में तो सप्ताह भर से अटल ज्योति की सप्लाई बाधित है। जिससे खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान भाई-बहनें चिंतित है।आगे उन्होंने लिखा है कि घरेलू लाईन भी लगातार हल्की हवा या बारिश के बाद बन्द कर दिया जाता है कुछ गांव में तो रात भर लाईन सप्लाई नहीं हो पाती। 7 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने पर किसान और नागरिकों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के लिए संपूर्ण जिम्मेदार बिजली विभाग होगी। इसलिए, इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसके निराकरण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया हैl

  • Related Posts

    महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को बनाया कमाई का जरिया,स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल, 2730 किलो प्लास्टिक बेचकर अर्जित किए 46 हजार रुपए से अधिक
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत कोलिहापुरी ने यह साबित कर दिया है कि यदि सामुदायिक सहभागिता और सही प्रबंधन हो तो कचरा भी आय का सशक्त स्रोत…

    और पढ़ें
    जिले में 16 ’अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ की स्थापना के लिए 80 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में राज्य शासन की गौण खनिज योजना के अंतर्गत एक बड़ी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *