ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी

शेयर करें

कबीरधाम । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुरातात्विक, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग में 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण के निर्मित शिवलिंग व जलहरी चढ़ाई गई है। चांदी के आभूषण के निर्मित इस आकर्षक कवच को राजस्थान के विशेष कारीगर द्वारा तैयार किया गया है। 24 किलोग्राम वजन चांदी का यह विशेष कवच, भक्तों द्वारा मंदिर में दिए गए रत्न आभूषण के गुप्तदान व दान से एकत्र की गई राशि से तैयार की गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर के पास भंडार एवं पूजा गृह निर्माण का भूमिपूजन किया गया।


 भोरमदेव मंदिर की ख्याति को देश-दूनिया तक पहुंचाने के लिए आज ऑनलाईन दर्शन की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से ऑनलाईन दर्शन कर इस सुविधा का विधिवत शुभांरभ किया। आज से भोरमदेव मंदिर का घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से शिव जी के विशेष श्रृंगार व महाआरती का दर्शन कर सकेंगे। जिला प्रशासन व भोरमदेव प्रंबंधन तीर्थ कारिणी समिति द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बसंत पंचमी की बधाई देते इस कार्य को धार्मिक एवं जनआस्था के लिए विशेष महत्व का बताया।


उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ का भोरमेदव मंदिर पूरे प्रदेश के लिए पुरातत्व, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। इसकी ख्याति बढ़ाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिले में पर्यटन सुविधाओं को आने बढ़ाया जा रहा है। इसी दृष्टि से कवर्धा के नजदीक सरोधा से भोरमदेव मार्ग रामचुवा के आसपास करोडों रूपए की लागत से जंगल सफारी प्रस्तावित है। जंगल सफारी बनने से कबीरधाम जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर तैयार होंगे। कवर्धा से भोरमेदव पहुंच मार्ग निर्माण करने के लिए 9 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। कबीरधााम जिले के चिल्फी घाटी स्थित सरोधादादर में लगभग 12 करोड़ रूपए के नए कॉटेज तैयार किए गए। यहां के स्थानीय बैगा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे है। उन्होेने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी मांग रहेगी, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।


इस विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, सुनिल साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, देवराज पाली, किर्तन शुक्ला, राजकुमार तिवारी, राजेश माखिजानी, कवर्धा तहसीलदार मनीष वर्मा, श्रीमती मौसम वर्मा शामिल हुए। भोरमदेव मंदिर के पुजारी आशीष पाठक, संतोष पंडित ने विधिविधान से इस अनुष्ठान को संपन्न कराया।

  • Related Posts

    अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रहे 10 किमी फोरलेन सड़क के कार्यों का निरीक्षण…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का स्वागत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *