विधायक देवेंन्द्र यादव को कांग्रेस ने बनाया प्रवक्ता, भूपेश सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाने मिली बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करें

भिलाई | पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पांच विधायको को कांग्रेस संचार विभाग की ओर से प्रवक्ता बनाया गया है। जिसमें भिलाई विधायक देवेंन्द्र यादव का भी नाम शामिल है।दरअसल, सरकार के ढाई साल पूर्ण होने के साथ ही कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने इस बार सरकार के विधायकों को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर विधायक देवेंन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में ढाई वर्षों में ही कांग्रेस सरकार ने वह किया जो पिछले 15 सालों में न हो सका.किसानों और आदिवासियों की छत्तीसगढ़ की धरती में उनकी अस्मिता औऱ भूमिपुत्रों के अधिकारों को पुनर्स्थापित करने का काम भूपेश सरकार ने किया.. भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार हर उस पहलू पर कार्य कर रही है जिसकी छत्तीसगढ़ के आने वाले भविष्य को आवश्यकता है।प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुझे संचार विभाग सरकार की ओर से प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जिस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी एवं महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला और समस्त पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।
मैं उन सभी का आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस की नीति रीति को जनजन तक पहुंचाने और भूपेश बघेल के सरकार के जन सरोकार से जुड़े फैसलों, योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *