भिलाई निगम क्षेत्र के 28 केन्द्रों में लगेंगे कोविशिल्ड के प्रथम एवं द्वितीय डोज का वैक्सीन

शेयर करें

भिलाईनगर। दिनांक 29 अगस्त 2021 दिन रविवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज का वैक्सीन लगाया जाएगा।

इसके लिए 28 सेंटर निर्धारित किए गए हैं। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 01 पीएचसी खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी, वार्ड 02 शिवमंदिर भवन माॅडल टाउन, वार्ड 04 सियान सदन राधिकानगर, वार्ड 05 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भवन, वार्ड 06 सामुदायिक मंगल भवन दुबे पशु आहार के सामने सुपेला, वार्ड 03 यूपीएचसी कोसानगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड 09 पीएचसी कोहका मंगलबाजार सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस में 18 एवं 45 से अधिक उम्र वालों को केवल द्वितीय डोज लगाया जाएगा, वार्ड 70 सियान सदन मिलन चौक हुडको, वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 27 डोमशेड फौजीनगर, वार्ड 15 प्रजापति भवन शांतिनगर, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 49 मानव आश्रम सेक्टर 01, वार्ड 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड 29 पीएचसी बापूनगर, वार्ड 33 सामुदायिक भवन पानी टंकी पंप हाउस, वार्ड 32 पीएचसी खुर्सीपार, वार्ड 30 सांई मंदिर प्रांगण भवन, वार्ड 31 गणेश मंदिर प्रांगण के पास, वार्ड 37 शिवालय मंदिर प्रांगण, वार्ड 35 गणेश पंडाल स्ट्रीट 36 व 37 के बीच, वार्ड 38 पाॅवरहाउस बस स्टैण्ड, वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार, वार्ड 52 महाराष्ट्र मंडल सड़क नं. 03 सेक्टर 04, वार्ड 53 डोमशेड सेक्टर 05, वार्ड 65 हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07, वार्ड 64 गुंडिचा मंच सेक्टर 10 में पहुंचकर भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगा सकते सकते हैं!

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply