भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

शेयर करें

भिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई नगर निगम चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामाजिक संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई नगर निगम चुनाव सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई विधानसभा प्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महेश वर्मा,सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें इस चुनाव को पूरी संजीदगी और गंभीरता के साथ लेना होगा। पिछले तीन नगर निगम चुनावों में मिली हार से सीख लेते हुए पिछली कमियों का आत्ममंथन करना होगा और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने दीपावली मिलन समारोह को सामाजिक संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न समाजों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों, सेवा समूहों, मंदिरों एवं आश्रमों से जुड़े लोगों के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाया जाए। प्रत्येक वार्ड के सभी बूथों से प्रमुख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। छठ महापर्व सहित सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन की कार्ययोजना को धरातल पर उतारना होगा।

उन्होंने कहा कि केवल बैठकें आयोजित करने से संगठन मजबूत नहीं होता, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना होगा। सभी पदाधिकारी बूथवार समीक्षा करें, कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ना होगा। चुनाव को चुनाव की तरह लड़ने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को सक्रिय करना आवश्यक है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करनी होगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी सक्रियता से काम करना होगा। चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ मैदान में जुटना होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर काम करना होगा। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से ही सुनिश्चित होगी। सभी पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बैठक में बूथवार संगठनात्मक तैयारियों को गति देने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने, सामाजिक संपर्क बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, पुनम शुक्ला,चिन्ना केशवालु,गोपाल कृष्ण वर्मा, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, पारस जंघेल,मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह,कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, राजेंद्र सिंह,जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप,ज्ञानदास मानिकपुरी, आईटी सेल बॉबी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, दिनेश देवांगन, दीपक यादव,मंडल अध्यक्ष दीपक भौंडेकर,धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, गोपाल साहू,सहित मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    दुर्ग जिले में 123 जगह धान उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी
    • November 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। धान खरीदी संबंधी तैयारियां कर ली गई हैं।…

    और पढ़ें
    कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से मिलेगी आदान सहायता राशि : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलेवासियों को 465 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक की लागत…

    और पढ़ें