भिलाई में नवरात्रि महोत्सव की धूम, विधायक देवेंद्र यादव ने परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन

शेयर करें

भिलाई // नवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल है। जगह-जगह भव्य दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं और माता रानी की आराधना में भक्तजन बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। शहर के प्रत्येक कोने में देवी माँ की महिमा गूंज रही है।

इसी कड़ी में भिलाई नगर विधानसभा के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचे। विधायक अपने पत्नी श्रीमती के साथ विभिन्न दुर्गा पंडालों में गए और माँ जगतजननी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के चरणों में दीप, फूल और नारियल अर्पित कर प्रदेश और भिलाई वासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे परिवार के साथ विधायक को पंडालों में देखकर श्रद्धालुओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में पूजा-अर्चना की। भक्ति के इस वातावरण में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और संस्कारों का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म और सत्य की विजय होती है। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि वह सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।”

भिलाई के पंडालों में इस समय विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। कहीं झांकी के रूप में देवी माँ की अद्भुत प्रतिमाएं सजाई गई हैं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माता की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। माता रानी की जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा है।

  • Related Posts

    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें
    जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी…

    और पढ़ें