भिलाई सुपेला चौक में अतिक्रमण हटाने 168 दुकानों पर कार्यवाही

शेयर करें

भिलाई । नगर निगम भिलाई के सुपेला चौक से राजेंद्र प्रसाद चौक तक 168 दुकानदारों के द्वारा अपने दुकान के सामने टिन शेड एवं बांस बल्ली आदि से किए गए अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सीएसपी श्पटेल जी के मार्गदर्शन में निगम के आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोन आयुक्त, राजस्व विभाग का पूरा अमला, स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारी, लोक कर्म विभाग के इंजीनियर आदि के साथ विशेष तोड़ फोड़ अभियान चलाया गया।
ग्रीन शेड, लकड़ी का तखत, लोहे का शेड, फ्रेम, रेत, ईट, गिट्टी प्रचुर मात्रा में जप्त किया गया।
22 लोगो पर चालानी कार्यवाही कर 1,42,500 रूपये की सड़क बाधा शुल्क, दांडिक राशि निगम के राजस्व विभाग द्वारा वसूल की गई।
इस महा अभियान में व्यापारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ
।

इस कार्यवाही में पुलिस विभाग के सीएसपी पटेल, 60 सिपाही, 4 टीआई, 10 एसआई, पुलिस यातायात विभाग के डीएसपी गुरमीत निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्र.राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, जे पी तिवारी, अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह, सहायक अभियंता आलोक पशीने, सब इंजीनियर श्री गौरव अग्रवाल स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारी, राजस्व विभाग के 40 कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply