भिलाई स्थित सी-मार्ट के निरीक्षण में पहुंचे मुख्य सचिव अमिताभ जैन सी-मार्ट में शॉपिंग किये बिल बना 1683 रुपये का, पेमेंट किया डिजिटल मोड से

शेयर करें

भिलाई // मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज भिलाई स्थित सी-मार्ट में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने शॉपिंग भी की और 1683 रुपए के उत्पाद खरीदे। इस मौके पर उन्होंने कुछ उपयोगी सुझाव दिए जो इस तरह से हैं।

प्रोडक्ट के डिस्प्ले के साथ ही उसे बनाने की प्रक्रिया की फोटो भी लगाएं-  मुख्य सचिव ने उत्पादों को देखते हुए कहा कि हमारी स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सबसे खास विशेषता होती है कि इन्हें पूरे हाईजिनिक और बहुत करीने से तैयार किया जाता है। ऐसे में इसके बनने की प्रक्रिया की फ़ोटो भी दिखाएं तो बेहतर होगा। उत्पाद का भी डिस्प्ले आ जाए कि किस तरह से उनका उत्पाद यूनिक है जैसे बस्तर का शहद। बस्तर के शहद की विशेषता है कि यह शहद बिल्कुल जैविक होता है और विशेष प्रजाति की मधुमक्खियों के द्वारा निर्मित होता है इसके कारण यह शहद औषधिय दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होता है। इस तरह से जो उत्पाद की विशिष्टता है उसके बारे में बताएंगे, तो लोग उसे खरीदने के लिए अधिक प्रेरित होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने शहद भी खरीदा।

डिजिटल फीडबैक का विकल्प अपनाएं- आजकल उपभोक्ता विजिटर रजिस्टर में लिखने की इच्छा नहीं जताते और हमेशा प्रबंधन इस तरह के लिखे को ट्रैक नहीं कर पाता, इसलिए व्हाट्सएप के माध्यम से फीडबैक लें तो बेहतर होगा। इसमें आपको फीडबैक तुरंत प्राप्त भी होंगे और आप इसे तुरंत अमल में भी ला सकते हैं।

यह प्रोडक्ट क्यों,  यह भी बताएं- मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे दोना पत्तल है जब इसका डिस्प्ले करें तो यह भी बताएं कि किस तरह से प्लास्टिक वेस्ट प्रदूषण बढ़ा रहा है और किस तरह से दोना पत्तल लेकर उपभोक्ता प्रकृति को सहेजने में मदद कर सकते हैं इस तरह से इको फ्रेंडली उत्पाद को बढ़ावा देने के बारे में आप प्रचार कर सकते हैं।
   
दिवाली के लिए गोबर के दीये और अन्य उत्पाद भी करें डिस्प्ले- मुख्य सचिव ने कहा कि अभी त्योहारी सीजन आ रहा है। विशेषकर दिवाली के मौके पर स्व सहायता समूह के उत्पादों की बड़ी बिक्री होती है। दिवाली के लिए खास तौर पर तैयारी कर ले, इसके लिए गोबर से बने हुए उत्पाद विशेष तरीके से तैयार करें और दिवाली के मौके पर होने वाले बड़े व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाएं।
सी-मार्ट को इस तरह से कर रहे हैं बेहतर, कलेक्टर ने बताया- कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सी-मार्ट के प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग लगाई जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। गर्मी को देखते हुए यहां एसी की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाएं तथा मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी और बेहतर करें। इस मौके पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, डीएफओ शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन एवं नगर निगम कमिश्नर श्री लोकेश चंद्राकर व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply