भिलाई में सड़क दुर्घटना में 9वीं की छात्रा की मौत : गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे किया जाम, 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग

शेयर करें


भिलाई ।। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रांजिट मिक्सर मशीन ने स्कूली छात्रा को कुचल दिया। इस सड़क दुर्घटना में 9वीं की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने जाम जारी है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी थाना अंतर्गत जंजगिरी हायर सेकंडरी स्कूल में 9वीं की छात्रा खुशी साहू पिता महेंद्र साहू (15 साल) उरला स्थित अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर 12 बजे के करीब वह जैसे जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची उसे ट्रांजिट मिक्सर मशीन सीजी 04 एमएन 2060 ने टक्कर मार दी। मशीन छात्रा के ऊपर से गुजर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने वहां मशीन को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले की कोई और अनहोनी होती कुम्हारी टीआई, खर्सीपार टीआई सहित सीएसपी छावनी और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया है। पुलिस के अधिकारी लोगों को मनाने में लगे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपए दिया जाए, तभी वह चक्का जाम खोलेंगे।

रायपुर से भिलाई तीन तक लगी वाहनों की लाइन
दुर्घटना स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे से चक्का जाम है। इसके चलते रायपुर की तरफ कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे और दुर्ग की तरफ भिलाई तीन तक वहानों की लंबी लाइन लग गई है। यदि जल्द चक्का जाम नहीं खुला तो वाहनों की लाइन रायपुर और दुर्ग शहर को भी टच कर जाएगी। हालांकि मौके पर लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच मान मनौव्वल का दौर जारी है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply