भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में बनेंगी सड़कें और नाली, सभापति गिरवर बंटी साहू ने किया भूमिपूजन

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 प्रेम नगर में सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन आज सभापति गिरवर बंटी साहू एवं वार्ड पार्षद शारदा राय ने किया।

इस अवसर पर क्रेडा सदस्य विजय साहू और जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अधोसंरचना की निधि से दोनों ही निर्माण कार्य किए जाएंगे। छ: लाख की लागत से सड़क का सीमेंटीकरण तथा चार लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से बरसात में मोहल्ले में पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तो वही बरसाती पानी नाली के माध्यम से होकर निकल जाएगी।

पानी निकासी नाली निर्माण के चलते सुगम हो पाएगा। सड़क सीमेंटीकरण हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी। काफी समय से वार्ड वासी इस कार्य की मांग कर रहे थे जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए महापौर नीरज पाल के मार्गदर्शन के चलते कार्य को स्वीकृत कराया और आज भूमिपूजन कर काम को चालू कराया। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply