भिलाई-चरौदा निगम के स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल रैली निकालकर दिया स्वच्छता ही सेवा का संदेश

शेयर करें

भिलाई // स्वच्छत भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशो तथा जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में नगर निगम भिलाई-चरौदा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। जिनमें स्वच्छता और सफाई का संदेश देने वाले नुक्कड नाटकों का मंचन, वार्डो में कालोनी में नागरिको के साथ बैठक लेकर सफाई रखने और मोहल्ले में सफाई युक्त वातावरण रखने की अपील किया जाना शामिल है। इसी क्रम में निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के लोगो को सफाई और स्वच्छता का संदेश देने के उददेश्य से मंगलवार दिनांक 24-09-2024 को सुबह एक सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई निगम कमिश्नर डी एस राजपूत द्वारा की गयी।

निगम में कार्यरत समस्त सफाई मित्रों-स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मचारियों के साथ सुबह निगम कार्यालय से साइकिल रैली की शुरूआत की गयी, जो सिरसा गेट चौक से गौरव पथ रोड होते हुए पुन कार्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुयी। स्वच्छ भारत मिशन में लोगो को प्रेरित किये जाने आज के कार्यक्रम को “स्वच्छता साइकलोथान” नाम दिया गया है। जिसमें एक तरफ जहां साइकिल रैली निकालकर लोगो में सफाई अभियान में आपना योगदान देने का आग्रह है तो वही दुसरी ओर अन्य वाहन के स्थान पर सायकल का प्रयोग करने से पर्यावरण का संरक्षण निहित है।

आज के साइकिल रैली कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सफाई दरोगा कौशल तिवारी, सफाई दरोगा हरिश्चन्द्र जोशी, सहायक ग्रेड-03 येवेन्द्र वर्मा, सफाई सुपरवाईजर ताम्रध्वज साहू, रायटर चंद्रिका प्रसाद साहू समेत समस्त स्वास्थ्य विभाग का अमला “स्वच्छता साइकलोथान” साइकिल रैली में शामिल रहा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *