भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के विद्यालयों में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव। शामिल हुए निगम कमिश्नर।

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई-3 चरौदा क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा बुधवार दिनांक 26 जून 2024 को शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। जिसमे नये शैक्षणिक सत्र में सम्मिलित होने बड़े ही उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वही विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा भी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कमिश्नर के साथ दोनो ही विद्यालय के अध्यापकों एवं शिक्षक गणों ने विद्यार्थियों को किताबें और स्कूल यूनिफार्म उपहार स्वरूप भेंट कर उनका अभिवादन किया।

उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों सहित शाला के शिक्षकों को संबोधित करते हुये कमिश्नर डी. एस. राजपूत ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा का महत्व अत्यधिक है। पढाई करने के साथ व्यक्तित्व विकास मे खेलों एवं सह पाठयक्रम गतिविधियों में भी आप सभी विद्यार्थी शामिल होरक निरंतर जीवन मे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर रहे। श्री राजपूत ने अपने जीवन में आज की स्थिति तक पहुंचने के लिए किये गये संघर्ष को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये।

शाला प्रवेश उत्सव में शांति नगर वार्ड क्रमांक-17 के पार्षद एवं वरिष्ट भाजपा नेता फिरोज फारूकी ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में शाला के विद्यार्थियों से कहा कि छुट्टियों के बाद आज से फिर शिक्षा का क्रम शुरू हो रहा है। मै आप सभी का नये शिक्षण सत्र में स्वागत करता हूँ एवं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आज के कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशा जैन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्राचार्य हरि ठाकुर, संकुल समन्वयक अभिषेक वर्मा, शाला विकास समिति की ओर से श्रीमती दुर्गा कोसरे सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी गण में शामिल रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply